आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला: अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की ओर से लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों के विश्लेषण के लिए गठित दो सदस्य समिति पूर्व सांसद पी0एल0 पूनिया व सांसद रजनी पाटिल ने आज अपराह्न 4:30 बजे विधान सभा सचिवालय पहुँच कर हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों सदस्यों पी0एल0 पूनिया व सांसद रजनी पाटिल ने विधान सभा अध्यक्ष के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दोनों सदस्यों का उनके साथ शिष्टाचार भेंट करने के लिए धन्यवाद किया ।