राष्ट्रीय एकता दिवस पर कांग्रेस ने किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को याद

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी।  राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आनी में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और  को याद किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित किए। याद रहे कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर आज पूरा देश उनको याद कर रहा है.। आनी में भी उनके व्यक्तित्व को याद कर उनका अनुसरण करने की शपथ ली गई, साथ ही साथ देश की एकता अखंडता का दिवस भी मनाया गया। आनी में कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया।
कांग्रेस के  आनी ब्लॉक  अध्यक्ष चन्द्र के शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास में प्रधानमंत्री के रूप में अहम भूमिका अदा की है। इंदिरा गांधी एक निर्भीक शख्सियत थी और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. खासकर आतंकवाद के खिलाफ उन्होंने लंबा संघर्ष किया।  बीसीसी अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने कहा कि स्व, इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी वह तीन बार इस देश की प्रधानमंत्री बनी।

    इस मौके पर  जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतपाल ठाकुर, कांग्रेस कमेटी के सलाहकार मदन मोहन खुश दिल,उर्मिला ठाकुर, प्रताप कठोच ,नरेंद्र कठोच, चुन्नी लाल ,सोनू चौहान, राकेश शर्मा सुनिल ठाकुर, कपिल, राजेश ठाकुर, हिरालाल, प्रवीण कुमार, महेंद्र कुमार, रोहित कुमार, आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे।