ऊना: हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मलिकार्जुन खडगे से मुलाकात की, दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में हुई मुलाकात में हिमाचल प्रदेश की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी गई। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश में हुए चुनावों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी भी उपलब्ध करवाई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है यह सामान्य मुलाकात है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे बने हैं, उसके बाद से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी क्योंकि हिमाचल प्रदेश में चुनाव चल रहे थे ,अब चुनावों के बाद उनसे मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके मार्गदर्शन में नेतृत्व में आगे बढ़ेगी यह हम सबको विश्वास है, हम सब का पूरा सहयोग उन्हें रहेगा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार जिस प्रकार से देश में कांग्रेस को एकजुट करने व आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहा है उसमें सब का सहयोग मिलेगा और यह मुहिम आगे बढ़ेगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए योगदान को सराहा। वहीं कहा कि भारत की बेसिक राजनीति जो जोड़ने की है, उसका काम राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा यात्रा के दौरान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चाहे इस यात्रा की खिल्ली उड़ाई हो, चाहे तंज कसे बावजूद इसके राहुल गांधी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं ,यात्रा का प्रभाव देखने को मिल रहा है और हजारों की संख्या में लोग भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ रहे हैं।
Shoolini University
Latest article
लाहौल-स्पीति में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 05 से 07 मार्च तक- उपायुक्त किरण...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
केलांग । पंचायती राज निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के कार्यालय पत्र क्रमांक PCH-HC-(10)1/2025 दिनांक 27 फरवरी 2026 के अनुपालन में तथा हिमाचल...
कृषि विपणन बोर्ड में 110 करोड़ की अग्रिम राशि का हिसाब नहीं – ...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं पर भाजपा मुख्य...
पंचायत चुनाव टालने की साज़िश, नाकाम कोर्ट के आदेश से लोकतंत्र की जीत-विंदल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय नाहन में आयोजित भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला...











