कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई शुरू, प्रदेश से कांग्रेस के 90 डेलीगेट ने किया नए अध्यक्ष के लिए मतदान

0
3

शिमला: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अंतर विद्रोह, नेतृत्व और संगठन के स्तर पर झूलती हुई नजर आ रही है। पार्टी में नेहरू-गांधी परिवार का वर्चस्व साफ तौर पर नजर आता है तो वहीं इसके चलते ही पिछले दिनों पार्टी से कई दिग्गज नेताओं ने खुद को अलग भी कर दिया। वर्षों तक नेहरू-गांधी परिवार से ही कोई पार्टी का अध्यक्ष रहा है मगर अब कई वर्षों के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को नए अध्यक्ष देने की प्रक्रिया की जा रही है, जिसके लिए पार्टी के अधिकारियों को मतदान का अधिकार भी दिया गया है इसी कड़ी में कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है इसी के लिए आज हिमाचल प्रदेश मे भी मतदान हुआ। इसमें प्रदेश के 90 डेलिगेट ने भाग लिया जबकि प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में मतदान किया। वहीं दिल्ली की डेलिगेट अल्का लांबा ने शिमला मे कॉंग्रेस मुख्यालय में मतदान प्रक्रिया में भाग लिया और अपना मत दिया ।

इस अवसर पर अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं के मताधिकार से ही नियुक्ति होती है उन्होंने बताया कि यह छठी बार है जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कार्यकर्ताओं द्वारा वोट डालकर किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इन चुनावों को लेकर
दीपा दास मुंशी को हिमाचल का PRO नियुक्त किया गया है और आज दोपहर बाद मतदान प्रक्रिया के पूरा होते ही हिमाचल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी ।

बरहाल गुजरात और हिमाचल चुनाव थोड़ी सी दूरी पर है और पार्टी कई मोर्चों पर लड़ रही है। एक तरफ पार्टी को हिमाचल प्रदेश में टिकट आवंटन से लेकर मुख्यमंत्री के चेहरे का चुनाव करना है तो वहीं गुजरात में भी भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी सामना करना है। मगर इसी के बीच कॉन्ग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खो रही प्रतिष्ठा को भी यह प्राप्त करने का प्रयास कर रही है और यही कारण है कि नए अध्यक्ष के चुनाव में क्षेत्रीय स्तर के कांग्रेस अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी हिस्सेदारी दी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा के नए अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस को किस दिशा में आगे बढ़ाता है।