कांग्रेस सेवादल ने संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डिकर की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0
17

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला| कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डिकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने की। उन्होंने डॉ. हार्डिकर को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और कांग्रेस संगठन में उनके अतुलनीय योगदान के लिए नमन किया। उन्होंने कहा कि हार्डिकर जी ने संगठन को अनुशासन और सेवा भाव से जोड़ते हुए युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अनंत राम शर्मा, शक्त राम कश्यप, कृष्णा कुमारी, उमा शर्मा, बबली, नरेश ठाकुर, सूरज, कपिल, मान सिंह सहित कई सेवादल कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।