हिमाचल में  ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का निर्माण

इस परियोजना के लिए विश्व बैंक देगा 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर ऋण

0
2
इस परियोजना के लिए विश्व बैंक देगा 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर ऋण
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। केन्द्रीय सड़क परिबहन और राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी ने राज्य सभा  सदस्य  इंदु  बाला गोस्वामी को  राज्य सभा में एक  प्रश्न के उतर में बताया हिमाचल प्रदेश , राजस्थान , उत्तर प्रदेश और आन्ध्रा प्रदेश में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना के निर्माण के लिए भारत सरकार और बिश्ब बैंक में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए हैं जिसके अन्तर्गत कुल 1288 . 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर    (7 ,662 . 47 करोड़ ) लागत की 781 किलो मीटर लम्बी इस परियोजना के लिए बिश्ब बैंक 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर ऋण सहायता प्रदान करेगा।
इस  ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य मौसम में बदलाब, जलबायु परिबर्तन के मद्देनजर ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग से प्रकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्याबरण अनुकूल राजमार्गों का निर्माण करना है जिसमे सीमेंट से ट्रीट  किये गए सब बेस,स्थानीय उत्पादों जैसे फ्लाई ऐश ,प्लास्टिक के दुबारा उपयोग , कोको, जूट फाइबर आदि किफायती, जूटलू ,जूटलूनीय उत्पादों का उपयोग करके ग्रीन प्रौद्योगिकी को  मुख्य धारा में समहित किया जायेगा।