कोरोना अपडेट: हिमाचल में कोरोना संक्रमण से 19वीं मौत, चंबा में दर्ज हुआ कोरोना संक्रमण से मौत का पहला मामला

हिमाचल में कोरोना से मौत
हिमाचल में कोरोना से मौत
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला/चंबा।   प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से बुधवार को एक ही दिन में दो मौतें दर्दूज की गई हैं। इनमें एक महिला व क पुरूष शामिल हैं। इसी के साथ प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। डलहौजी की रहने वाली 48 वर्षीय महिला ने आज सुबह कांगडा जिला के टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर डी धीमान ने मौत की पुष्टि की है।
      उन्होंने बताया कि बीते दिन ही इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिसके बाद महिला को कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट कर दिया था। बुधवार सुबह महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। महिला चंबा के डलहौजी क्षेत्र की रहने वाली थी।
चंबा में एक 48 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। इस मौत के साथ ही जिला चंबा में कोरोना संक्परण से मौत का पहला मामला दर्ज हो गया है। मामले की अधिक जानकारी देते हुए सीएमओ चंबा डा. राजेश गुलेरी ने बताया कि यह व्यक्ति  पहले 13 तारिख को चंबा अस्पताल इलाज के लिए पंहुचा था, उसके अगले दिन व्यक्ति का कोविड का टेस्ट लिया जाना था लेकिन उससे पहले ही व्यक्ति यहां से खुद ही अस्पताल छोड़कर चला गया था। व्यक्ति चाहता था कि वो चंडीगढ़ जाकर अपना इलाज करवाए। इसके बाद 18 अगस्तच मंगलवार को व्यक्ति की अधिक तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पंहुचने से पहले ही व्यक्ति कि मौत हो चुकी थी। उसे अस्पताल मृत लाया गया। जहां प्रोटोकाल के तहत उसका कोविड का टेस्ट लिया गया था। आज उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। हालांकि व्यक्ति डायिबिटक था और साथ ही उसे निमोनिया हो गया था। सांस लेने में भी उसे तकलीफ हो रही थी।
इसके साथ ही प्रदेश के मंडी जिले में छह, कांगडा और हमीरपुर से चार-चार लोग, दो शिमला जबकि चंबा, सिरमौर और सोलन से एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है।  वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम को जारी की गई हेल्थ बुलेटिन में अब तक कोरोना के 83 नए मामले दर्ज किए गए। दर्ज होने की खबर है। इनमें मंडी से 21, सिरमौर से 20, कांगड़ा से 16, चंबा से 12, कुल्लू और शिमला से 4-4, ऊना से 3,  और बिलासपुर से 3 नए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही बुधवार को अभी तक 28 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इन्हें अब 7 दिन के होम क्वारंटीन पर रहना होगा।
वहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव आया है। संक्रमित कर्मचारी की ट्रैवल हिस्ट्री चंडीगढ़ की बताई गई है। संक्रमित आने से विभाग को सील कर दिया गया है। वहीं एचपीयू में संक्रमण का यह मामला आने के बाद ईसी कोर्ट चुनाव भी टल गया है। बता दें कि एचपीयू में यह दूसरा पाूजिटिव मामला है। इससे पहले यूनिवर्सिटी विजनेस स्कूल में एक कर्मी संक्रमित आया था। प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस सोलन जिला में हैं।  प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 4 हजार 318 हो गया है, जिनमें 2 हजार 951 लोगों का सफल उपचार हो चुका है। प्रदेश में अब 1 हजार 306 मामले एक्टिव हैं। वहीं दो मौतों के बाद प्रदेश में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 लोगों का बाहरी राज्यों में उपचार हुआ है।
Ads