बाबरी मस्जिद पर न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक, कृषि विधेयक पर विपक्ष किसानो को कर रहा गुमराह: सुरेश कश्यप

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। जिला के रामपुर  के समीप दत्तनगर में किन्नौर के निचार और रामपुर  के पार्टी विस्तारको का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर  में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा  संगठन  की मज़बूती के लिए विस्तारकों को जमीन  से जुड़ कर आगे बढ़ना होगा।  शिविर के बाद  पत्रकार वार्ता कर संगठन की मज़बूती के लिए किये जा रहे प्रयासों का खुलासा किया।  उन्होंने  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बाबरी मस्जिद पर जो निर्णय सुनाया गया उसे  ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा  सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में विस्तारक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी कृषि विधेयक पर किसानों को गुमराह कर रही है। जबकि 2019 के चुनावों में स्वयं कांग्रेस इसे लागू करना चाहती थी।

लेकिन जब इसे भाजपा ने लागू किया तो इस पर कांग्रेस आपत्ति जता रही है और किसानों को सड़कों में उतार कर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने बताया कि यह बिल किसानों का पक्षधर है और इससे किसानों को काफी लाभ होने वाले हैं।   इस दौरान पूर्व विधायक सिंघी राम, मंडल  अध्यक्ष रामपुर भीम सैन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष निचार खंड संजय नेगी,  पूर्व प्रत्याक्षी प्रेम सिंह दरैक,  पूर्व प्रदेश सचिव नीना शर्मा, अनिल चौहान, बिश्ना भंडारी , नरेश चौहान, केवल राम बुशहरी व रीता बादल भी मौजूद रही।