आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सिरमौर। पांवटा साहिब के बद्रीपुर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील निवासी हरियाणा बुजुर्ग महिला के बेटे का दोस्त था। बीती रात के समय उन दोनों ने पहले शराब पी और शराब पीने के बाद दोनों बुजुर्ग महिला के पास कमरे में ही सोए हुए थे। रात के समय आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर इस दुष्कर्म को अंजाम दिया हैं।
जब सुबह लोगों को इसकी सूचना मिली तो ना केवल इस आरोपी की लोगों ने पिटाई की, बल्कि पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार भी करवा दिया। पावटा पुलिस पीड़ित बुजुर्ग महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा चुकी है। जिसमें महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की बात कहीं जा रही है। वही मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पौण्टा वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।