विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से करवाया गया संस्कृति महोत्सव

अस्मिता वर्मा ने कथा कथन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव हरियाणा (जींद) में संपन्न हुआ, जिसमें अस्मिता वर्मा ने कथा कथन में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया अब यह छात्रा अखिल भारतीय स्तर पर उत्तर क्षेत्र का नेतृत्व करेगी।

 

यह भी पढ़े:-अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में मनाए जाने वाले वन्यजीव सप्ताह उत्सव -2023 में बच्चों ने बढ़ -चढ़कर लिया भाग 

इसके अलावा हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गणित ज्ञान विज्ञान मेला चिंतपूर्णी में 6 अक्टूबर से 8 अक्तूबर तक आयोजित किया गया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर ढली ने विज्ञान पत्र वाचन में शिशु वर्ग से समीक्षा ने प्रथम स्थान व गणित प्रदर्श में तेजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और बाल वर्ग से वंशिका ने विज्ञान प्रदर्श में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर ढली ने पहली बार विज्ञान पत्र वाचन व गणित प्रदर्श में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद ये छात्राएं हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में करेंगी।

 

इन सभी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका और अध्यापिकाओ ने विद्यालय पहुँचने पर इनका अभिनंदन किया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती भावना ठाकुर ने इन छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।