दैनिक राशिफल: सितारों की चाल, बताएगी किस्मत का हाल

0
2

दैनिक राशिफल 01-अप्रैल-2022

मेष
सेहत से जुड़ी दिक़्क़त नज़दीक है इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

वृष
आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

मिथुन
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कर्क
आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें।
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

सिंह
आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कन्या
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

तुला
दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक
जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं , आज पूरे होने वाली हैं। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

धनु
आज भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मकर
अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे।
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

कुंभ
आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मीन
परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। आज आप किसी खास कार्य के लिए बाहर जा सकते है।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली अंक : गहरा नारंगी

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला