दैनिक राशिफल: सितारों से जानिए कैसा रहेगा भाग्य

0
1

दैनिक राशिफल 28-फरवर का दैनिक राशिफल बता रहे हैं पंडित शशि पाल डोगरा

मेष
आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

वृष
आज आपको अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करना चाहिए। आय का एक भाग जरूरतमन्दों को अवश्य दान दे दें। इससे आपका व्यवसाय बढ़ेगा एवं इससे आमदनी में भी वृध्दि होगी।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मिथुन
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

कर्क
मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

सिंह
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। आज आप अच्छे दिख रहे हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए शुभ है।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कन्या
ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

तुला
पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

वृश्चिक
आज के दिन आप महसूस करेंगे कि आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है।
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

धनु
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

मकर
आज परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ।
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

कुंभ
सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

मीन
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग