दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस राज्य चुनाव समिति की बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

0
4

शिमला: प्रदेश का माहौल विधानसभा चुनावों की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है और राज्य के दलों में भी होड़ शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों की ओर से अपने अपने तर्कशो में तीर भरे जा रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनावी रण बेहद नजदीक है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस राज्य चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद रहे वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सुखी समेत प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य हैं उपस्थित रहे। निश्चित तौर पर बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बनाने को लेकर था। अब देखना होगा की इस बैठक का क्या परिणाम निकल कर आते हैं और कांग्रेस किस रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरती है।

प्रदेश के राजनीतिक माहौल की बात करें तो क्या कांग्रेस क्या भाजपा दोनों तैयारी में जुटे हुए हैं और अपनी अपनी तरफ से सत्ता प्राप्त करने के दावे भर रहे हैं तो वहीं अब आम आदमी पार्टी भी तीसरा फ्रंट खड़ा करने की बात कर रही है हालांकि क्या प्रदेश की राजनीति में 50 वर्षों के बाद कोई तीसरा राजनीतिक धड़ा खड़ा हो पाएगा यह तो वक्त बताएगा। मगर जिस प्रकार से तैयारियों में तेरी देखी जा रही है साफ है कि चुनाव दिलचस्प होने वाले हैं।