रिकांगपिओ चौक पर बढ़ती महंगाई को लेकर किन्नौर कांग्रेस का प्रदर्शन, उमेश नेगी की अध्यक्षता में निकाली आक्रोश रैली

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

किन्नौर। बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को किन्नौर कांग्रेस ने रिकांगपिओ चौक पर प्रदर्शन किया। ये आक्रोश रैली किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में निकाली गई।

उमेश नेगी ने कहा कि आज पेट्रोल ,डीजल से लेकर रसोई गैस की कीमतें बहुत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो जीएसटी लागू किया है उससे आम लोग के लिए, व्यापारी वर्ग के लिए जीना कठिन हो गया है।

वहीं किसान विरोधी कानून आम लोगों के लिए जीवन को मुश्किल बना रहा है। वहीं प्रदेश सरकार में जयराम सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बसों का किराया 50% तक बढ़ा दिया है।