आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के धर्मपुर में मंगलवार प्रातः हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार एवं हादसे के प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की कामना की है।
उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन जिला के धर्मपुर में आज प्रातः हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
यह भी पढ़े:- हिमाचल की रवितनया शर्मा मिस नवी मुंबई 2023 की विजेता
उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस असहनीय दुःख को सहन करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।