उप-मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

0
16

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला शिमला के कोटखाई उप मंडल के रामनगर गांव में सोमवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और राज्य सरकार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायल व्यक्ति को त्वरित और सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि उसे शीघ्र स्वस्थ किया जा सके। मुकेश अग्निहोत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।