उप-मुख्यमंत्री ने आई. डी. भंडारी के निधन पर व्यक्त किया शोक

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला| हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई.डी. भंडारी के निधन पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आई.डी. भंडारी एक अनुशासनप्रिय अधिकारी थे जिन्होंने प्रदेश में पुलिस बल को सशक्त बनाने और विभाग के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा के साथ किया। मुकेश अग्निहोत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।