उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह के पौत्र विवाह समारोह में हुए शामिल

वर- वधु को गृहस्थ जीवन के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0
1
वर- वधु को गृहस्थ जीवन के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार देर शाम पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह के पौत्र डॉ कुलकीर्ति सिंह ठाकुर के मंडी में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत की।
उप मुख्यमंत्री ने वर वधु को गृहस्थ जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, आशीष  बुटैल, विधायक राजेश धर्माणी, चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।