आदर्श हिमाचल ब्यूरों
कुल्लू । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कुल्लू जिला के तेगूबेहड़ एवं कटराईं क्षेत्रों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने सुन्दर सिंह ठाकुर के पिता स्वर्गीय जोग ध्यान ठाकुर (88 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक निवास तेगूबेहड़ पहुंचकर परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जोग ध्यान ठाकुर का निधन न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री कटराईं पहुंचे, जहां उन्होंने भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई स्वर्गीय बुधीश्वर गौड़ (55 वर्ष) के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बुधीश्वर गौड़ का असमय निधन क्षेत्र के लिए एक गहरी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहन करने का संबल दें।#MukeshAgnihotri #Kullu #HimachalPradesh #Shradhanjali #Condolences #HimachalNews #Manali #Teghubehad #Katrain #SadNews #Respect #OmShanti 🙏











