उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 350वें शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

0
10

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने रिज मैदान पर 01 और 02 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और समारोह को भव्य बनाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केहर सिंह खाची, अध्यक्ष एपीएमसी देवानंद वर्मा, अध्यक्ष हिमफैड महेश्वर सिंह चौहान, सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह सहित नगर निगम के पार्षद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा, परिवहन, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी और उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने भी तैयारियों की स्थिति से अवगत कराया। इस समारोह में श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की भव्यता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।