डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने किया ‘‘भारत की शान डायमंड अवार्ड’’ विजेता दलेर खालसा गतका ग्रुप सम्मानित

पंजाब में हुनर की कमी नहीं, यहां हुनर को पहचानने की ज़रूरत

0
2
पंजाब में हुनर की कमी नहीं, यहां हुनर को पहचानने की ज़रूरत

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
चंडीगढ़। 
पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा ‘‘भारत की शान डायमंड अवार्ड’’ विजेता इंटरनेशनल दलेर खालसा गतका ग्रुप के सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया।
पंजाब स्पीकर ने देशों-विदेशों में धाक जमाने और प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाले गतका ग्रुप के सदस्यों की सराहना करते हुये कहा कि भारत की शान अवार्ड और डायमंड विजेता गतका ग्रुप ने पंजाब की शान बढ़ाई है जिसके लिए समूह मैंबर बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने गतका ग्रुप के सदस्यों की चढ़दीकला के लिए शुभकामनाएं देते हुये कहा कि पंजाब में हुनर की कमी नहीं है और हुनर को पहचानने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पंजाब सरकार सराहनीय काम कर रही है। सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को उनकी योग्यता के मुताबिक निरंतर सरकारी नौकरियाँ प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करेगा और देशों-विदेशों में पंजाब की पुरानी शान बहाल होगी।

यह भी पढ़े:- इस दिन किया जाएगा दिव्यांगता शिविर का आयोजन

इस मौके पर हलका नवां शहर के विधायक डॉ. नछत्तर पाल, डा. कश्मीर सिंह ढिल्लों, स. हरदीप सिंह कलम गहूण, स. चरनजीत सिंह चन्नी, स. बलवीर सिंह बिल्ला खड़ौदी, दलेर खालसा गतका ग्रुप के जत्थेदार नानक सिंह, स. रणवीर सिंह, स. सुखदेव सिंह सुखा बाबा, स. परमवीर सिंह लभ्भी, स. बलजोत सिंह, स. गुरसेवक सिंह और इंटरनेशनल दलेर खालसा ग्रुप के मैंबर उपस्थित थे।