जुब्बल-कोटखाई में करोड़ों के विकास कार्य, सड़क से स्वास्थ्य तक बड़ा विस्तार

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के ग्राम पंचायत रावीं में दो संपर्क सड़कों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इनमें टुरान से हमरान संपर्क मार्ग (35 लाख रुपये) और टुरान से अपर प्रेम नगर संपर्क मार्ग (20 लाख रुपये) शामिल हैं।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने शुराचली क्षेत्र से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए लोगों के प्रेम और आशीर्वाद के प्रति आभार जताया।

 

उन्होंने बताया कि सरस्वती नगर-झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत किया जा रहा है। इसके अलावा 4 करोड़ रुपये से 15 नई सड़कों का निर्माण, 11 सड़कों का पक्कीकरण और 1 करोड़ रुपये से भोलाड़-छुपाड़ी सड़क का सुधार कार्य भी किया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत 1.75 करोड़ रुपये से पीएचसी भोलाड़ का निर्माण जारी है, जबकि पब्बर नदी पर चामशू में 5.55 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है, जिससे जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम में दीपक कालटा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

#HimachalPradesh #RohitThakur #Development #JubbalKotkhai #RoadConstruction #Infrastructure #Shimla #PublicWorks #HimachalNews