आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत और जिला परिषदो के चुनाव के चलते जो चुनाव पूर्व में हुए थे।उसी कड़ी में उक्त चुनाव प्राकृतिक दृष्टि से कुछ जनजातीय क्षेत्रों में उक्त चुनाव नहीं हो सके थे इसके चलते मतदान 29.09.21. को करवाया गया।
उक्त चुनावों में प्रारंभिक दौर में लाहौल की दारचा पंचायत में उप प्रधान पद के लिए प्रदेश आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार तंजिन लदर ने अपने नजदीकी उम्मीदवार वांग्मो को 56 मतों से पराजित किया।
जब की आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तंजीन को सबसे ज्यादा 251 मत पड़े और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वांगमो को मात्र 195 मत पड़े।
इसलिए तंजीन लदर ने वांग्मों को 56 मत से पराजित किया।इस प्रकार तंजीन लदर ने केलांग की दारचा पंचायत के उप प्रधान पद को जीत कर आम आदमी पार्टी की झोली में डाला।
लाहौल सपिति में आम आदमी पार्टी के प्रधान श्याम चंद आजाद और उनकी टीम की कड़ी मेहनत तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व तथा उनकी दूरगामी सोच जो देश और प्रदेश की जनता के हितों को तवज़ो देते रहे हैं तथा पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता का लगातार प्रेरणास्रोत बने रहने के कारण ये सब संभव हुआ।
जिसका श्रेय उन्होंने लाहौल जिला की दारचा पंचायत की तमाम जनता को दिया। इस प्रकार प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में आप पार्टी ने पहली मर्तबा अपना खाता खोल दिया है।
इस जीत से क्षेत्र की जनता काफी उत्साहित एवम् प्रफुलित है।जिसका संदेश पूरे प्रदेश में आग की तरह फेल रहा है।
इसी तरह जनजातीय क्षेत्र तथा प्रदेश की जनता का अगला लक्ष्य अगली साल होने वाले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का है। जिसके लिए प्रदेश की जनता का उत्साह देखते ही बन रहा है।
शिमला से प्रैस को जारी एक बयान में प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने लाहौल स्पीति की खासकर दारचा पंचायत की जनता को उक्त उपप्रधान तंजीन लदर को आप पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जिताने के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और आगामी विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए कमर कसने का भी अनुरोध किया।