ई-विस्तारक योजना के तहत डिजिटललाईजेशन के कार्य ने पकड़ी रफ्तार

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल आनी के ग्राम केंद्र आनी में पार्टी की ई विस्तारक योजना के तहत डिजिटललाईजेशन के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। ग्राम केंद्र अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि उनके ग्राम केंद्र के बिस्तारक यशवर्धन शर्मा द्वारा 120 पन्ना प्रमुखों तथा एक बूथ पर, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए तथा त्रिदेव के ब्यौरे को अब पेपरलेस करने के लिए पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशानुसार , मोबाईल एप के जरिये डिजिटललाईज किया जा रहा है।

    बिस्तारक यशवर्धन शर्मा ने बताया कि गांव में इनदिनों लोगों की व्यस्तता के बाबजूद भी इस कार्य को गति प्रदान की जा रही है, ताकि भाजपा के मिशन 2022 रिपीट के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले। उन्होंने कहा कि ई बिस्तारक योजना के अंतर्गत अब सभी ग्राम केंद्रों, पन्ना प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए तथा त्रिदेव के ब्यौरे को जानने के लिए रजिस्टर खंगालने की जरूरत नहीं रहेगी,बरन, पार्टी संगठन को मोबाइल एप पर ही उनका डिजिटल डाटा उपलब्ध हो सकेगा, जिससे संगठन को मजबूती  प्रदान करने और सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रचार प्रसार को बल मिलेगा।
वहीं भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने बताया कि ई विस्तारक योजना को प्रभावी ढंग से शुरू करने के लिए विस्तारकों व ग्राम केंद्र अध्यक्षों को हॉल ही में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिससे आनी में डिजटललाईजेशन के कार्य को बल मिला है और विस्तारक इस कार्य को गति प्रदान कर, रहे हैं।