कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक बोले…..आपदा प्रबंधन का सूचना केंद्र प्रभावित लोगों की बढ़चढ़ कर रहा मदद  

0
7
कांग्रेस
कांग्रेस

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित आपदा प्रबंधन का सूचना केंद्र प्रभावित लोगों की बढ़चढ़ कर मदद कर रहा हैं। अब तक केंद्र ने  100 से अधिक लोगों को राहत शिविरों व उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने में प्रशासन के साथ सहयोग किया हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक ने बताया कि  पिछले पांच दिनों में बाढ़ से प्रभावित जिस किसी नेब उनसे आपदा से संबंधित कोई भी जानकारी या सहायता मांगी उनका कांग्रेस के उन नेताओं से सम्पर्क करवाया गया जो उनके नजदीक थे। इसके तहत उनके रहने खाने व उनके घर तक पहुंचने में उनकी मदद की गई। इसमें ज्यादा तर पर्यटक ही थे।

 

यह भी पढ़े:- अब तक नहीं थमा टैक्सी यूनियन विवाद, एडीसी शिमला को मांग पत्र सौंपने पहुंचे शिमला टैक्सी यूनियन प्रतिनिधि 

 

यशपाल तनाईक ने बताया कि चूंकि प्रदेश सरकार भी जी जान से राहत कार्यो में जुटी हुई है कांग्रेस के नेता,कार्यकर्ता व आमजन भी इस कार्य मे महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरे तालमेल से अपना दायित्व निभा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी मंत्री,नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों की हर संभम सहायता कर रहा है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नियंत्रण कक्ष को इसकी पूरी सूचनाएं  पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा हर रोज उपलब्ध करवाई जा रही हैं।