भाजपा कार्यालय दीप कमल चक्कर में ज़िला कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन  

0
2

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। भारतीय जनता पार्टी शिमला ज़िला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय दीप कमल चक्कर में किया गया। जिसमें विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी डॉ राजीव सेजल, सह-प्रभारी संजय सूद, ज़िला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, रवि मेहता, मीडिया प्रभारी करण नंदा, संजीव देष्टा, प्रेम चौहान, राजीव पंडित, शिमला ज़िला से प्रदेश के पदाधिकारी, सदस्य, ज़िला पदाधिकारी, ज़िला सदस्य, सभी मोर्चो और प्रकोष्ठों के ज़िला पदाधिकारी, तीनों मण्डलों के अध्यक्ष उपस्थित रहें। ज़िला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने कार्यकर्ता को संगठन के करने हेतू कार्यों की जानकारी दी। जिसमें विशेष रूप से तीनों मण्डलों से अयोध्या जाने के लिए कार्यकर्ता को जागरूक करना, विश्व कर्मा योजना में अपेक्षित लोगों को जोड़ना, प्रधान मोदी जी की मन की बात को हर बूथ पर कार्यकर्ता के साथ सुनना।