चंबा हत्याकांड को राजनीतिक व धार्मिक रंग देने का प्रयास न करें – सुक्खू 

बोले.....दूसरे समुदाय की सुरक्षा करना भी सरकार की जिम्मेदारी 

0
5
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा की मामले को राजनीतिक व धार्मिक रंग देने का प्रयास नही होना चाहिए। सरकार मामले में निष्पक्ष जांच करवा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल शांत राज्य है यहाँ सांप्रदायिक झगड़े नही होते हैं। दूसरे समुदाय की सुरक्षा करना भी सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले ही निर्देश दिए हैं की किसी भी तरह की हिंसा का माहौल नहीं बनना चाहिए।  वैसे तो हिमाचल शांतिप्रिय राज्य है और यहां ऐसे मामले नहीं होते हैं लेकिन फिर भी सभी की रक्षा करना हमारा दायित्व है । आरोपी का परिवार अलग-अलग जगह पर रहता है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा हिमाचल पुलिस द्वारा की जाए।