शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में हुई पेड़ गिरने से बालकृष्ण की मृत्यु पर जताया शोक

शोक संतप्त परिजनों को इस अ क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना

0
5
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व जुब्बल-नावर-कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व जुब्बल-नावर-कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला की तहसील कोटखाई में कार पर पेड़ गिरने की घटना में सरनधार गांव के निवासी बालकृष्ण की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना में इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति राजेश्वर घायल हुए हैं।
शिक्षा मंत्री ने घायल राजेश्वर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

 

यह भी पढ़े:- विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया तेछ का दौरा, लोगों की समस्याएं सुनीं

 

उन्होंने कहा कि प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की  प्रार्थना की है।