आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए एक दिन का वेतन देने पर शिक्षा मंत्री ने जताया आभार 

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व जुब्बल-नावर-कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व जुब्बल-नावर-कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। हाल ही में हुई भारी बारिश से उत्पन्न आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपने एक दिन के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के निर्णय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्वागत किया है।

 

यह भी पढ़े:- आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3, भारत बनेगा दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश 

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षक संघ का यह निर्णय सराहनीय है और यह समाज के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस संकट के समय में प्रदेश के शिक्षकों द्वारा दिखाई गई यह एकता और सहानुभूति आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।