आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कुल्लू।शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को अपने मनाली प्रवास के दौरान अपने निवास पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बात कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों को समस्याओं को दूर करने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरु की है, जिससे लोगों का घर द्वार पर ही समाधान हो रहा है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के दौर पर दूर करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।