शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिमला के ऐतिहासिक भवन गेटी थिएटर में आज अनुसंधान एवं विकास सार संग्रह पुस्तक का लोकार्पण किया। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भी मनाया जा रहा है और इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की अनुसंधान एवं विकास पुस्तक का लोकार्पण इस पुस्तक में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थान अनुसंधान संस्थान जिनको 2016-17 एवं 2017-18 वर्ष में हिमकॉस्ट द्वारा 2 वर्ष के लिए अनुसंधान करने के लिए राशि प्रदान की थी, उन सभी अनुसंधान कार्य को एकत्रित कर एक पुस्तक के रूप में निकाला गया है । इस पुस्तक में 40 अनुसंधान परियोजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। पुस्तक के संपादक वैज्ञानिक अधिकारी मनोज कॉल ने बताया कि अगला VoL- 2 भी 1 वर्ष के भीतर निकाल लिया जाएगा। इस अवसर पर सदस्य सचिव सुदेश कुमार मोख्टा एवं संयुक्त सदस्य सचिव सतपाल धीमान भी मौजूद थे|
Shoolini University
Latest article
दिल्ली और लुधियाना को 2-0 से हराकर जीता रजत पदक, हिमाचल की बेटियों ने...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। आकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल, शिमला की छात्राओं ने अद्वितीय खेल भावना और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए आदर्श स्कूल करनाल...
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, स्यारी, जिला सोलन (हि.प्र.) का 20वां स्थापना दिवस समारोह
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन ।पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, स्यारी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश का 20वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।...
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के चिड़गांव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है,...