आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ० यशवंत सिंह परमार की जन्मभूमि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा मंत्री व शिमला ससंदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , दयाल प्यारी के साथ मिलकर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतागण, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता भी उनके साथ चुनाव प्रचार में उतरे।