आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला का प्रतिष्ठित नगर निगम चुनावों का रिजर्वेशन रोस्टर की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई है। 34 में से 20 वार्डों को रिजर्व की श्रेणी में रखा गया है। इनमें 3 वार्ड अनुसूचित जाति, 3 वार्ड SC महिला, 14 वार्ड महिलाओं और 14 वार्ड अनारक्षित (ओपन) रखे गए हैं। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने रिजर्वेशन रोस्टर सोमवार को जारी कर दिया था। उसके बाद इसे मंजूरी के लिए अर्बन डवलपमेंट सचिव को भेजा गया था।
शिमला नगर निगम चुनावों के लिए 6 अप्रैल को वोटर लिस्ट भी बनकर तैयार हो जाएगी। उम्मीद है कि 6 अप्रैल के बाद कभी भी राज्य चुनाव आयोग किसी भी वक्त चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है। बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव जून 2022 से प्रस्तावित है, लेकिन क़बीते साल डिलिमिटेशन को कोर्ट में चुनौती की वजह से चुनाव नहीं करवाए गए। तब से लेकर शिमला में एडमिन्स्ट्रेटर का राज है। सरकार ने उपायुक्त शिमला को प्रशासक लगा रखा है।
यह भी पढ़े:-रामपुर: लैंड स्लाइड होने से 2 गाड़ियां और बिजली की तारें क्षतिग्रस्त होने का वीडियो वायरल
MC शिमला का रुल्दू भट्टा, कैंथू, टुटू, मज्याठ, कच्चीघाटी, टूटीकंडी, रामबाजार गंज, लोअर बाजार, संजौली चौक, लोअर ढली, मल्याणा, पंथाघाटी व कसुम्प्टी, न्यू शिमला महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। इन सीटों पर केवल महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेगी।


शिमला के अनाडेल, नाभा और विकासनगर वार्ड को SC के लिए रिजर्व किया गया। इन पर SC महिला व पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकेगा। वहीं फागली, कृष्णानगर और खलीणी वार्ड SC महिलाओं को रिजर्व किए गए।
शिमला MC का भराड़ी, समरहिल, बालूगंज, जाखू, बैनमोर, इंजनघर, अपर ढली, शांति बिहार, भट्टाकुफर, सांगटी, छोटा शिमला, कंगनाधार, कनलोग और पटयोग ओपन रखे गए। इन वार्डों से पुरुष व महिला कोई भी चुनावी मैदान में उतर सकेगा।