बिजली बोर्ड कर्मचारियों में रोष ⚡ 5 महीने बाद भी नहीं लागू हुई CM घोषणाएं

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला।  हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्पलाइज यूनियन की एहम बैठक प्रदेशाध्यक्ष नितिश भारद्वाज  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी राज्य पदाधिकारियों द्वारा गहरी चिंता व्यक्त की गई कि मुख्य रूप से 5 महीने बीतने के बाद भी बिजली बोर्ड प्रबंधन द्वारा  तक गत 15 अक्टूबर को यूनियन के 18 वें महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई।

 

घोषणाओं के आदेश जारी करने में विफल रहा है जिसके चलते कर्मियों में खासा रोष पनप रहा है है। यूनियन का कहना है कि इस तरह की कार्यप्रणाली से आज बिजली बोर्ड, मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब हो रही है।

 

यूनियन का कहना है कि बोर्ड प्रबंधन ने अप्रूवल के नाम पर पदोन्नति की सभी फाइलों को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने की नई परिपाटी शुरू की जिसके चलते अब पदोन्नति में अवांछित देरी हो रही है और अधिकतर मामलों में कर्मियों की पदोन्नति में कई त्रुटियों आई हैं, जिसके चलते अलग अलग अप्रूवल के चलते सीनियर कर्मी जूनियर हो गए हैं।

 

करुणामूलक अभ्यर्थियों के आदेश जारी करने में भी बोर्ड आज तक विफल रहा है। अंडर सेक्रेटरी, सेक्शन ऑफिसर, सुप्ड्रिंटेंडेंट ग्रेड-2, अकाउंट्स ऑफिसर और सहायक अभियंता (सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों) आदि पदों के लिए डीपीसी नहीं हो पाई और कुछ कर्मचारी बिना पदोन्नत हुए रिटायर हो रहे हैं।

 

बिजली बोर्ड में रिटायरी कर्मियों के ग्रेजुएटी और लीव एनकैशमेंट के भुगतान के साथ साथ कर्मियों के क्लेम पिछले 2 वर्षों से लंबित है, जिसके चलते बिजली कर्मियों और पेंशनर में व्याप्त रोष है। जेओए (आईटी) की कन्फर्मेशन भी लम्बित है जिससे लोगों में खासा रोष है। यूनियन का कहना है कि बिजली बोर्ड प्रबंधन शीघ्र यूनियन को एक रेगुलर मीटिंग दें, ताकि सभी मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा के उपरांत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।

 

इस बीच पदाधिकारियों द्वारा भिन्न भिन्न डिवीजन, सर्कल और विंग की मांगों को भी यूनियन के संज्ञान में लाया जिस पर संबंधित अधिकारियों से मामला उठाकर कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। यूनियन मुख्यमंत्री महोदय से मांग करती है कि आप मसलों की गंभीरता देखते हुए संज्ञान लें, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो।

 

यूनियन चेयरमैन  प्रबोध सक्सेना  से मिलकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह करेगी और अगर शीघ्र समाधान नहीं होता तो इन मामलों को लेकर यूनियन को बड़े एक्शन की रणनीति बनाई है, जिसकी जानकारी कुछ दिन बाद मीडिया में दे दी जाएगी। मीटिंग में यूनियन के दोनों पैट्रन  कामेश्वर दत्त शर्मा,  हीरा लाल वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

#HPSEB#ElectricityBoard
#EmployeesUnion#HimachalPradesh
#EmployeeIssues#PromotionDelay
#PendingPayments#PowerSector
#UnionMeeting#GovernmentEmployees
#HimachalNews#WorkerRights
#BreakingNews#PublicIssue#ActionAlert