शिमला आईजीएमसी में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार, पैट स्कैन सेवा आरंभ – मुख्यमंत्री सुक्खू

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  शिमला स्थित IGMC Shimla में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राज्य में पहली बार सरकारी क्षेत्र में पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पैट) स्कैन सुविधा आरंभ हो गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा रोगों का प्रारंभिक स्तर पर, मेटाबॉलिक और मॉलिक्यूलर स्तर पर पता लगाने में सक्षम है। यह तकनीक कैंसर के स्टेज निर्धारण, उपचार के प्रभाव का आकलन तथा बीमारी की पुनरावृत्ति का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में संस्थान में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का भी शुभारम्भ किया गया है। आने वाले समय में राज्य के सभी चिकित्सा संस्थानों में तकनीकी उन्नयन के लिए 3000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी शिमला में स्पैक्ट-सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा भी की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, संजय अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#हिमाचलप्रदेश #मुख्यमंत्री #सुखविंदरसिंहसुक्खू #आईजीएमसी #शिमला #पैटस्कैन #स्वास्थ्यसेवा #मेडिकलटेक्नोलॉजी #विकास #स्वास्थ्य