अबर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। रुझानों में बढ़त से खुश भाजपा कार्यालय शिमला में जश्न का माहौल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित अन्य नेताओं ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 247103 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 174792, मंडी से कंगना रणौत 71866 व शिमला से सुरेश कश्यप 90209 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं।