मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से पधर में 17 बेसहारा बच्चों को 51 लाख की आर्थिक मदद

0
17

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

पधर| हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना उपमंडल पधर में बेसहारा व अनाथ बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत 17 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए कुल 51 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसी तरह गांव सुरहान की अनीता कुमारी ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद सरकार की इस योजना से उन्हें तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली है, जिसमें से एक लाख रुपए खाते में आ चुके हैं। साथ ही उन्हें प्रति माह 4 हजार रुपए की पॉकेट मनी भी दी जा रही है। अन्य लाभार्थी ब्रह्मानंद चालक, सोमचंद व विनोद कुमार ने भी पक्का मकान मिलने और आर्थिक सहायता के लिए सरकार व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुंदन हाजिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत बेसहारा बच्चों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना से बच्चों को न केवल आश्रय मिला है बल्कि एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त हुआ है।