पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व कोषाध्यक्ष मोती लाल वोहरा के निधन पर जताया शोक

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंहए पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह तथा शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष मोती लाल वोहरा के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोती लाल वोहरा ने आजीवन देश व कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ नेता को खो दिया हैए जिसकी कांग्रेस पार्टी को हमेशा कमी खलेगी।