पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंचे होली लॉज

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला: हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के विरोधी मानें जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा बुधवार देर सांय कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने उनके आवास हॉली लॉज पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो इस दौरान आनंद शर्मा ने टिकट आवंटन और संगठन की मजबूती को लेकर प्रतिभा सिंह के साथ चर्चा की गई।

राजनीति के जानकार इस बैठक को एकजुटता के संदेश के तौर पर भी देख रहे हैं, क्योंकि वीरभद्र सिंह और आनंद शर्मा को एक-दूसरे के विरोधी में माना जाता रहा है। ऐसे वक्त में जब आनंद शर्मा ने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। ऐसे में हॉली​​​​​​​-लॉज में हुई इस बैठक के कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

इससे पहले राजीव भवन में बैठक के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आनंद शर्मा हार्ड-कोर कांग्रेस लीडर है। उन्होंने माना कि स्टेट द्वारा कुछ इशू जो आनंद शर्मा के ध्यान में लाने आवश्यक थे। वह नहीं लाए गए। इस पर उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष भी नाराजगी जाहिर की। सोनिया गांधी ने इसका समाधान कर दिया है।

हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के विरोधी मानें जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा बुधवार देर सांय कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने उनके आवास हॉली लॉज पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो इस दौरान आनंद शर्मा ने टिकट आवंटन और संगठन की मजबूती को लेकर प्रतिभा सिंह के साथ चर्चा की गई।