शिमला पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, कहा- राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर लोकतंत्र की हत्या कर रही बीजेपी

दिया बड़ा बयान, साजिश के तहत बनाया गया निशाना, लड़ेंगे कानूनी व राजनीतिक ल़ड़ाई

0
1
मुख्यमंत्री ने आनंद शर्मा को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने आनंद शर्मा को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

बोले,  निचली अदालत का फैसला उच्च न्यायालय में टिक नहीं पाएगा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा आज शिमला पंहुचे। शिमला पंहुचने पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके आधिकारिक आवास आक ओवर में मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने के बारे में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमें अदालत पर पूरा भरोसा है। साथ ही अदालत को हर टिप्पणी पर गंभीरता से देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें बड़ी उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

ये भी पढ़ें: विधायक लोकेंद्र कुमार ने सदन में प्रमुखता से रखी आनी क्षेत्र की समस्याएँ 

आनंद शर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई है और राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के निर्णय से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि देश में आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह भी किया।

आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है लेकिन हमें भरोसा है कि निचली अदालत का फैसला बड़ी अदालत में टिक नहीं पाएगा और उच्च न्यायालय में जरूर न्याय होगा। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को अयोग्य ठहराना विवादित और गलत फैसला है और कांग्रेस इसके खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लगेगी।