आदर्श हिमाचल ब्यूरो
मंडी। सरकाघाट-थौना मार्ग पर थौना कैंची के समीप एक जीप के अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिरने से गाड़ी में सवार चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकतारी के अनुसार कर्फ्यू ढील के दौरान गैहरा गांव की महिलाएं एक साथ थौना स्थित राशन डिपो से सामान लेने गईं थीं और जीप से वापस घर आ रही थीं।
ये भी पढ़ें: कुल्लू: एनएचपीसी की निमार्णाधीण टनल धंसी, पांच मजदूर दबे, रेसक्यू जारी
पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल दो महिलाओं को घटनास्थल से कुछ ही दूर पीएचसी में उपचार नहीं मिल पाया, क्योंकि यहां न इलाज के लिए सामान था और न स्टाफ। बाद में दोनों गंभीर घायलों को मंडी जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां एक महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे में चालक और एक अन्य को मामूली चोटें भी आई हैं।
मृतक महिलाओं की शिनाख्त झांसी देवी पत्नी दामोदर दास, दामोदरी देवी पत्नी बंशी राम, कमला देवी पत्नी इंद्र सिंह और सरला देवी पत्नी रोशन लाल के रूप में हुई है। सरला देवी पत्नी लाल सिंह निवासी गैहरा गंभीर घायल हैं। कानूनगो राजेंद्र पूरी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।