पुलिस ने केस किया दर्ज, आरोपियों को पकड़ने के लिए खंगाले जा रहे CCTV कैमरे
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में लोग आए दिन लोग ठग का शिकार बनते जा रहे है । ऐसा ही मामला शिमला के ढली का बताया जा रहा है जहां महिला के ATM से चोर करीब 2 लाख 40 हजार उड़ा ले गए। आरोपी ने अलग-अलग 2 ट्रांजेक्शन के जरिए यह रकम निकाली। मामले की शिकायत महिला ने ढली पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि महिला ने ATM के पीछे कागज पर ही पिन नंबर लिखा था, जिसका फायदा उठाकर शातिरों ने महिला को चूना लगाया। शातिरों ने संजौली, ढली सहित क्षेत्र के कई ATM से महिला के बैंक खाते से राशि निकाली।
यह भी पढ़े:- जलेब में डेढ़ किमी पैदल चले मुख्यमंत्री, लोगों में सेल्फी के लिए दिखा क्रेज
पुलिस थाना ढली में मीरा देवी निवासी गांव डयांगल तहसील सुनी जिला शिमला ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका ATM चोरी करके उसके खाते से पैसे निकाल लिए हैं। पीडि़त महिला ने बताया कि उसके बैंक खाते से करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि निकाली है। ATM को कहां से चुराया गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं SP शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने 420 IPC के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।