वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गोबिंद सागर के दोनों छोर पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। जहां अंदरौली में एथनो बोटेनिकल पार्क और वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है, वहीं लठियाणी की ओर भी सुविधाएं जुटाने के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसे स्वीकृत मिल चुकी है। इसके अतिरिक्त पैराग्लाइडिंग के लिए भी ट्रायल सफल होने के बाद चुल्हड़ी को टेक ऑफ साइट के रुप में अधिसूचित कर दिया गया है और यह साइट हिमाचल प्रदेश की सबसे सुंदर पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ के धार्मिक स्थलों को भी टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कुटलैहड़ को वीकेंड टूरिस्ट केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन बढ़ेगा तो इससे स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। टैक्सी, ढाबों व होटलों का कोराबार बढ़ेगा।
Shoolini University
Latest article
सुख के नाम पर शुल्क की सरकार, अब महिलाओं से भी ऑपरेशन के पैसे...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज राष्ट्रीय मातृत्व सुरक्षा दिवस है। यह दिन कस्तूरबा गांधी के...
ऊना में बल्क ड्रग पार्क के 250 करोड़ के साइट विकास कार्यों का शिलान्यास
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हरोली उपमंडल के पोलियां बीत में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना के अंतर्गत...
10 राज्यों के खिलाड़ियों से सजेगा प्रो एचपीसीएल सीजन 4, शिमला में होगी नीलामी
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सोलन । हिमाचल प्रदेश की प्रमुख क्रिकेट लीग प्रो एचपीसीएल सीजन 4 को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी...










