पंजाब की कानून व्यवस्था के लिए घातक मान सरकार- जयवीर शेरगिल

बोले... कानून व्यवस्था को कॉमेडी शो की तरह ले रही सरकार 

0
4
बोले… कानून व्यवस्था को कॉमेडी शो की तरह ले रही सरकार 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपाके राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मान को खुलेआम बोले गए उनके झूठ के लिए फटकार लगाई है। यहां जारी एक बयान में शेरगिल ने कहा कि यह शर्मनाक है कि आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से पंजाब में बड़ी संख्या में अपराधिक घटनाओं के बावजूद मान झूठे दावे कर रहे हैं।

शेरगिल ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह वास्तव में चौंकाने वाला है कि प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्यामुक्तसर जिले के रहने वाले 20 वर्षीय युवक हरमनदीप सिंह की फिरौती को लेकर हत्यामशहूर कबड्डी के खिलाड़ियों  (संदीप सिंह “नंगल अंबियाँ” और धर्मिंदर सिंहकी हत्यापटियाला में चलती कार में 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कारजालंधर में नशा विरोधी वर्कर राम गोपाल की हत्यानकोदर (जालंधरमें पुलिस कांस्टेबल मनदीप सिंह की गोलीबारी में हत्यापुलिस प्रतिष्ठानों पर दो अलगअलग आरपीजी हमलों के अलावा अन्य कई अपराधिक घटनाओं के बावजूद मान यह दावा कर रहे हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़े:- साधनहीन साहित्यकारों एवं कलाकारों को वृत्ति योजना के लिए 28 फरवरी तक करें आवेदन

शेरगिल ने सीमावर्ती राज्य पंजाब में कानून व्यवस्था की बुरी तरह से विफलता के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि पंजाब और पंजाबी आप सरकार के शासनकाल में सुरक्षित नहीं हैं।  भाजपा प्रवक्ता ने राज्य में व्याप्त अराजकता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।  उन्होंने आप सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह पंजाब के लोगों  उनकी संपत्ति की रक्षा करने में पूरी तरह से मान की नाकाबिलियत को दर्शाता हैजिनके पास गृह विभाग का जिम्मा भी है।

शेरगिल ने यह भी कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि साढ़े आठ महीने बीत जाने के बाद भी सिद्धू मूसेवाला के पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैंलेकिन सरकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने में विफल रही है।  शेरगिल ने कहा कि आप सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।  जिसके कार्यकाल के सिर्फ 11 महीनों में ही कानून व्यवस्था इतनी बदतर हालत में पहुंच चुकी है कि आए दिन हत्याएं हो रही है। उन्होंने कहा कि मान को यह नहीं भूलना चाहिए कि आप के पहले 21 दिनों के शासन में राज्य में 19 हत्याएं हुई थीं।  इससे ऐसा प्रतीत होता है कि यहां कानून का शासन नहीं हैबल्कि आप के शासनकाल में जंगलराज और अराजकता कायम हो