सरकार के प्रयासों से स्पूतनिक टीके का निर्माण कर रहा हिमाचल,प्रदेश में 48 ऑक्सीजन संयंत्र किए विकसित: CM

0
2

बजट सत्र/स्वास्थ्य: शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य जगत के लिए अनेकों सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बजट के अनुमोदन ने कहा कि हमारी नीतियों के कारण उद्योगों ने प्रदेश में अधिक निवेश किया जिसके कारण कोविड-19 से निपटने के लिए पीपीई कीट, टीकाकरण जैसी तमाम चीजें आज प्रदेश में विकसित की जा रही है और दूसरे राज्यों को भेजी जा रही है। गर्व की बात है कि रूस में निर्मित स्पूतनिक कोविड-19 टीके का उत्पादन हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है। यह सफलता हमारी सरकार की निवेशक हितेषी परियोजनाओं तथा इज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसी परियोजनाओं का परिणाम है।

प्रदेश में केवल दो ऑक्सीजन संयंत्र थे, उनकी संख्या बढ़कर 48 हो गई

कोरोना की पहली लहर में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव देखा गया। परंतु हमने तमाम कठिनाइयों और बाधाओं को पार करते हुए इस समस्या का सामना किया। यही कारण है कि करोना की दूसरी और तीसरी लहर के आने तक स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ किया और हम इस महामारी से निपटने में सफल हो पाए। महामारी से पूर्व जहां प्रदेश में केवल दो ऑक्सीजन संयंत्र थे, उनकी संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इस प्रदेश में स्वास्थ्य सगकेंद्र स्तर 5000 से अधिक ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र को इतने करोड़ का बजट 500 नए पदों का सृजन

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगभग 1260 करोड़ की सहायता उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के 500 नए पद भी सृजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के पूरे पद भरे हुए हैं। ऐसे में आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान सरकार प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के 500 नए पद भरे जाने की घोषणा की।

हिम केयर के नवीनीकरण की अवधि 3 साल

प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में सहायता देने के लिए बनाई गई परियोजना हिम केयर के कार्ड के नवीनीकरण की अवधि बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी गई है। इससे पहले हिम केयर कार्ड का हर वर्ष नवीनीकरण करना होता था। इसके अलावा परिवारों का पंजीकरण पूरा वर्ष होगा। अभी तक यह पंजीकरण केवल जनवरी से मार्च तक होता है।

40 नई एंबुलेंस की शुरुआत

बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 108 के अंतर्गत प्रदेश में एंबुलेंस चलाई जा रही है इन्हीं में वृद्धि करते हुए नई 40 नई एंबुलेंस चलाई जाएगी जिसके लिए तकरीबन 7 करोड रुपए प्रदेश में खर्च किया जाएगा।