राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

0
8

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गांे के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।