आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है। राज्यपाल की पीठ में दर्द बताई जा रही है। नोएडा के सेक्टर 27 के कैलाश अस्पताल में राज्यपाल का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े:- कांग्रेस महाधिवेशन में ईवी पॉलिसी के कार्यान्वयन के लिए चर्चित रहे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
आगामी कार्यक्रम अभी होल्ड कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल पद संभालने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है।