आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला| शिमला विधानसभा क्षेत्र द्वारा आयोजित जीएसटी धन्यवाद सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश महामंत्री पायल, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। डॉ. बिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी और सबसे बड़ा व्यवसायिक केंद्र है। उन्होंने जीएसटी को स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बताया। उन्होंने कहा कि पहले 12% टैक्स स्लैब में 400 से अधिक वस्तुएं आती थीं, जिनमें से अब 90% वस्तुएं 5% टैक्स और 10% वस्तुएं पूरी तरह से टैक्स मुक्त हो गई हैं। इस सुधार से आम जनता की जेब में हर साल 2 लाख 5 हजार करोड़ रुपए बचेंगे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
इस दौरान डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी मैजिक ने कोविड संकट में भी देश को तेजी से उबरने में मदद की, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12.5 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स रिबेट देकर गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है, जबकि कांग्रेस सिर्फ वोटों के लिए झूठी वादे करती रही। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर थी, जबकि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म कर रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं।