हस्तशिल्प भारतीय संस्कृति और समाज का एक जीवंत पहलू: अंकुश दत्त शर्मा

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन से हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर, जिला हमीरपुर में पुरली ग्राम पंचायत में क्रोशिए के कारीगरों के लिए पांच दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि हस्तशिल्प भारतीय संस्कृति और समाज का एक जीवंत पहलू हैं। हमारे कारीगरों का शिल्प कौशल दुनिया भर में प्रसिद्ध है। शिल्प क्षेत्र बड़ी संख्या में लोगों को आजीविका भी प्रदान करता है और जमीनी स्तर पर महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।

भारतीय हस्तशिल्प जनगणना के अनुसार, 56.13 प्रतिशत कारीगर महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में डिजाइन नवाचार, लागत प्रबंधन, बिक्री, कानून, उत्पाद फोटोग्राफी और पैकेजिंग इत्यादि पर सत्र शामिल थे। इसके लिए ग्रामीण कारीगरों को सशक्त बनाने वाली समाज सेवी संस्था ‘स्टेप बाय स्टेप’ के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया था।

इस मौके पर बी.एस. चौहन, जो एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्होंने सभी कारीगरों को संगठित किया है, उन्होंने कहा, “कारीगरों के इस समूह को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से बड़ा समर्थन प्राप्त हो रहा है और उन्ही के मार्गदर्शन में ही इस उन्नत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।”

 

इस अवसर पर महिला कारीगरों को एक्ट टू ट्रांसफॉर्म संस्था ने बच्चो के लिए क्रोशिए के आइटम और खिलौने बनाने का बड़ा ऑर्डर दिया और साथ ही सैंपल तैयार करने के लिए समान भी प्रदान किया। पुरली पंचायत प्रधान, सीमा देवी ने ‘स्टेप बाय स्टेप’ से आए विशेषज्ञों को सम्मानित किया, और एक्ट टू ट्रांसफॉर्म संस्था का कच्चे माल की खरीद और उत्पाद-मार्केटिंग में उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।