आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कोटखाई क्षेत्र की हिमरी पंचायत का पुर्नगठन कर घुंडा भडेच पंचायत की नई पंचायत गठन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय जनता ने कहा है कि कई वर्षों से यह मांग लंबित पड़ी थी अभी हाल ही में भाजपा सरकार ने नई पंचायत का गठन करके हमारी घुंडा भडेच पंचायत देकर स्थानीय जनता को तोफा दिया है।
स्थानीय जनता ने इस उपलब्धि के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी , पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कवर जी, मुख्यसचेतक श्री नरेन्द्र बरागटा का आभार ब्यक्त करते है।
स्थानीय जनता ने कहा है कि नई पंचायत गठन से विकास में बढ़ावा मिलेगा
स्थानीय ग्रामीणों में मोहन्द्र कवर,अरुण भारद्वाज,इंद्र सिंग, देवेन्द्र शर्मा, श्यामनन्द,बलिराम शर्मा, ब्रजेश कवर,राजेन्द्र कवर,सोहन सिंग कवर, संत राम, केशव नन्द देवा, ब्रम्हा नन्द, जीत राम शर्मा, सीता राम, सुरेश शर्मा, केवल मेहता, दुला राम, नारायण सिंग, राजेश चौहान, हेम चंद शर्मा, तारा चंद, दुर्गा नन्द चौहान, बीर सिंग,धनी राम, राजेन्द्र चौहान,अतुल चौहान,प्रकाश चंद, रमेश चंद, प्रदीप शर्मा, युवक मण्डल भडेच के प्रधान विकास शर्मा, आदि लोगो ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।